HomeAccidentहल्द्वानी जा रही केमू बस दुर्घटनाग्रस्त, यात्रियों में चीख—पुकार

हल्द्वानी जा रही केमू बस दुर्घटनाग्रस्त, यात्रियों में चीख—पुकार

ADVERTISEMENTSAd

✒️ क्वारब पुल के पास हुआ ब्रेक फेल

🔥 कार से सीधी भिड़ंत के बाद पहाड़ से टकराई

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी। यहां अल्मोड़ा—भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बागेश्वर से हल्द्वानी जा रही केमू की बस ब्रेक फेल हो जाने से एक कार से टकराने के बाद पहाड़ में जा भिड़ी।

कार से सीधी भिड़ंत के बाद पहाड़ से टकराई
कार से सीधी भिड़ंत के बाद पहाड़ से टकराई

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बागेश्वर से हल्द्वानी को जा रही एक केमू की बस का क्वारब पुल के पास अचानक ब्रेक फेल हो गया। जिसके बाद यह बस अनियंत्रित होकर सामने से आ रही एक कार को टक्कर मारने के बाद पहाड़ी से टकरा गई।

संयोग से टला बड़ा हादसा

इस हादसे के बाद बस में सवार 18 में यात्रियों में चीख पुकार मच गई। गनीमत रही पहाड़ी से टकराने के बाद बस रुक गई और बड़ी दुर्घटना टल गई। हालांकि हादसे में वाहन चालक विशन सिंह (30 साल) पुत्र दिवान सिंह निवासी सिमलखेत चम्पावत घायल हो गया। उसे सीएचसी सुयालबाड़ी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही क्वारब पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को अस्पताल पहुंचाया। बस में सवार यात्रियों को अन्य वाहन से गंतव्य की ओर रवान किया गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments