सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: भाजपा के नगर अध्यक्ष अमित साह ‘मोनू’ नगर निगम चुनाव में पार्षद का चुनाव लड़ रहे हैं। इस कारण भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने सक्रिय कार्यकर्ता मनोज जोशी को पार्टी का कार्यवाहक नगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। इनके अलावा कैलाश गुरुरानी को नगर निगम चुनाव के लिए चुनाव संयोजक तथा संजय साह ‘रिक्खू’ को सह संयोजक नियुक्त किया है।जिलाध्यक्ष ने नगर निगम चुनाव को देखते हुए उक्त नियुक्तियों की घोषणा की है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि नव नियुक्त पदाधिकारी अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन पूरी निष्ठा से करेंगे।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket
Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें