बागेश्वर ब्रेकिंग: अल्टो कार खड्ड में गिरी, चालक समेत 03 लोगों की मौत की सूचना

0
अल्टो कार खड्ड में गिरी, चालक समेत 03 लोगों की मौत की सूचना

✍️ एक महिला की चल रही तलाश, बदियाकोट से सोराग जा रही थी कार


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिले की तहसील कपकोट अंतर्गत सोराग में एक आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जो अनियंत्रित होकर पिंडर नदी की तरफ खाई में जा गिरी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इस हादसे में कार में सवार 03 लोगों की मौत होना बताया गया है जबकि एक महिला की खोजबीन की जा रही है। बताया गया है कि यह हादसा आज देर सांय करीब साढ़े पांच बजे हुआ।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि तहसील कपकोट के बदियाकोट से सोराग की तरफ जा रही ऑल्टो कार संख्या यूके 02 टीए 2676 तीख के समीप अनियंत्रित होकर नीचे खाई में जा गिरी। जिसमें वाहन में 04 लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि इसमें सवार लोगों में चालक सुंदर सिंह ऐठानी के अलावा मुन्ना शाही, पूनम पाण्डे व नीलम बताए गए हैं। प्रारंभिक सूचना के अनुसार हादसे में 03 लोगों की मौत की सूचना है जबकि एक महिला का अभी पता नहीं चल सका है, जिसकी ढूंढखोज की जा रही है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस व एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल को रवाना हो चुकी है। हादसे के पूरे विवरण का इंतजार है।

ADVERTISEMENTS