HomeAccidentट्रैक्टर ट्राली से उत्तराखंड रोडवेज बस की भीषण भिड़ंत, चालक की मौत

ट्रैक्टर ट्राली से उत्तराखंड रोडवेज बस की भीषण भिड़ंत, चालक की मौत

ADVERTISEMENTS

कुल 13 यात्री जख्मी, तीन गंभीर

हल्द्वानी। दिल्ली से हल्द्वानी आ रही उत्तराखंड रोडवेज की बस की बिलासपुर में विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेक्टर ट्राली से जबरदस्त टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में चालक ने दम तोड़ दिया, वहीं तीन यात्रियों की हालत नाजुक बनी हुई है। इस हादसे में कुल 13 यात्री जख्मी हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर जिले के बिलासपुर में यह भयानक हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि हल्द्वानी डिपो की रोडवेज बस (UK04-PA-2187) दिल्ली से हल्द्वानी आ रही थी, लेकिन बस सुबह करीब 5 बजे एक ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख—पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते पर हल्द्वानी रोडवेज प्रशासन मौके पर पहुंच गया था। यह बस दिल्ली से सवारियां लेकर हल्द्वानी आ रही थी।

ज्ञात रहे कि रोडवेज की बस सामने से आ रही चावल से भरी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। घटना कोतवाली के समीप होने पर प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया।

बहेड़ी का रहने वाला था चालक

पुलिस के अनुसार मृतक चालक रमनदीप सिंह, गांव करीमगंज थाना बहेड़ी जनपद बरेली (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला था। हादसे का प्राथमिक कारण बस चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments