HomeBreaking Newsपिथौरागढ़ के तवाघाट में भयानक लैंडस्लाइड, देखिए वायरल वीडियो

पिथौरागढ़ के तवाघाट में भयानक लैंडस्लाइड, देखिए वायरल वीडियो

ADVERTISEMENTS

पिथौरागढ़। धारचूला क्षेत्र में एक बड़े भूस्खलन का वीडियो वायरल हुआ है। भयानक लैंडस्लाइड की यह घटना तवाघाट इलाके की बताई जा रही है। वीडियो में पूरा पहाड़ दरकने के बाद जबरदस्त धूल का गुबार दिखाई दे रहा है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

मिली जानकारी के अनुसार भूस्खलन की यह घटना बीते शुक्रवार 20 दिसंबर की है। प्रत्यक्षद​र्शियों के अनुसार तवाघाट इलाके के नेशनल हाईवे पर काम चल रहा था, तभी अचानक से पहाड़ी का बड़ा हिस्सा दरक गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे चंद सेकेंड में पूरी पहाड़ी दरक गई और चारों तरफ धूल का गुबार छा गया।

बाद में BRO (बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन) हाईवे ने इस हाईवे को खोल यातायात सुचारू कर दिया। इधर पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी विनोद गिरि गोस्वामी ने बताया कि तवाघाट के पास बड़ा लैंडस्लाइड हुआ था। जिसके बाद सड़क बंद हो गई। हालांकि अब यह खोल दी गई है। राहत की बात ये है कि इस घटना में किसी भी तरह के जान माल का नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि तवाघाट में सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments