बागेश्वर। जनपद में 74 वां स्वतंत्रता दिवस सादगी के साथ मनाया गया। जिला कार्यालय में जिलाधिकारी विनीत कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि जिनके संघर्ष से हमें आजादी मिली है हमें उनके पद चिन्हों पर चलकर नये भारत के निर्माण के लिए शपथ लेनी चाहिए कि हम स्वच्छ, गरीबी मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, आतंकवाद मुक्त, संम्प्रदायवाद मुक्त एवं जातिवाद से मुक्त भारत के निर्माण के लिए कार्य करें। जनपद के विकास के लिए अपनी जिम्मेदारी को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के पावन अवसर पर हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि समाज की कुरीतियों एवं बुराईयों को दूर करते हुए आदर्शो एवं मूल्यों की न केवल स्थापना करें, बल्कि उनका अनुपालन करें। जिससे समाज के गरीब व वंचित व्यक्तियों को भी विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जा सकें। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि वर्तमान में सभी को अपने अधिकारो के साथ-साथ अपने कर्तव्यों को पहचानने की आवश्यकता है, ताकि हम सब मिलकर एक बेहतर समाज एवं मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकें।
बागेश्वर न्यूज : जिले भर में शान से फहरा तिरंगा, मुख्य कार्यक्रम में डीएम ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS































