HomeUttarakhandAlmoraक्रिकेट : पिथौरागढ़ 133 पर ऑल आउट, अल्मोड़ा ने जीता फाइनल

क्रिकेट : पिथौरागढ़ 133 पर ऑल आउट, अल्मोड़ा ने जीता फाइनल

ADVERTISEMENTSAd

👉 इं. हरीश सिंह बिष्ट मैन ऑफ द मैच

🏏 उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स द्वारा मंडल स्तरीय शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता 2024 का आयोजन यहां स्थानीय स्टेडियम में हुआ। क्रिकेट के फाइनल में अल्मोड़ा की टीम ने पिथौरागढ़ पर जीत दर्ज की।

प्रतियोगिता में मंडल कुमाऊं के छह जनपदों की कुल 08 टीमों ने प्रतिभाग किया। आज का फाइनल अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ के बीच खेला गया। पिथौरागढ़ की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 133 रन पर ऑल आउट हो गई। अल्मोड़ा की टीम ने 16.1 ओवर में लक्ष्य की प्राप्ति करते हुए जीत दर्ज की। दोनों टीमों के बीच 25—25 ओवरों का मैच खेला गया।

फाइनल के मैन ऑफ द मैच हरीश सिंह बिष्ट, मैन ऑफ द सीरीज नितेश रावत, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विनोद, बैस्ट फील्डर ऑफ द टूर्नामेंट मयूर शाह, बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट आशीष जड़ौत रहे। अल्मोड़ा के कप्तान दीपक सिंह मटियाली और पिथौरागढ़ से हेम चंद्र तिवारी रहे। पीसी जोशी एवं मुख्य अभियंता लोनिवि इं. राजेंद्र सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में संयोजक मोहन सिंह रावत, सह संयोजक प्रदीप जोशी, मंडल अध्यक्ष एसएस डंगवाल, मंडल सचिव ललित मोहन शर्मा, जनपद अध्यक्ष दीप​क सिंह मटियाली, जनपद सचिव प्रफुल्ल जोशी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments