ब्रेकिंग न्यूज : खेल—खेल में चलती बाइक से कूदा स्कूली छात्र, घायल

0
खेल—खेल में चलती बाइक से कूदा स्कूली छात्र, घायल
खेल—खेल में चलती बाइक से कूदा स्कूली छात्र, घायल

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। खेल—खेल में चलती बाइक से कूदना एक स्कूली छात्र को बहुत भारी पड़ गया। सड़क पर रपट जाने से उसे काफी चोटें आई और अस्पताल जाने की नौबत आ गई। सड़क पर रपट जाने से उसे काफी चोटें आई और अस्पताल ले जाना पड़ा।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गंगरकोट, सुयालबाड़ी निवासी एक 11 साल का बालक जीआईसी ढोकाने पढ़ता है। उसने आज स्कूल जाने के लिए एक बाइक चालक से लिफ्ट मांगी। इस बीच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने अपने साथ एक अन्य छात्रों को देख उसको मस्ती सूझी और उसने खेल—खेल में चलती बाइक से कूद मार दी।

सड़क पर रपटने से हुआ चोटिल

अचानक बाइक से कूदने से छात्र सड़क पर बुरी तरह रपट गया। जिससे उसे काफी चोट आई। आस—पास मौजूद लोग उसे सीएचसी सुयालबाड़ी ले गए। जहां डॉ. राहुल ने उसका उपचार किया। साथ में नर्सिंग अधिकारी कमलेश भी मौजूद रहे। चिकित्सक के अनुसार प्राथमिक उपचार के बाद बालक को घर भेज दिया गया। उसके चेहरे और हाथ में चोटें आई हैं।

ADVERTISEMENTS