HomeBreaking News'बंटोगे तो कटोगे', शादी कार्ड पर छपवाया योगी आदित्यनाथ का नारा

‘बंटोगे तो कटोगे’, शादी कार्ड पर छपवाया योगी आदित्यनाथ का नारा

ADVERTISEMENTS

योगी ने कहा है, जब भी बंटे हैं, निर्ममता से कटे हैं

सीएनई डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंदुओं को जागृत करते हुए कहा था कि, ”जब भी हम बंटे हैं तब—तब निर्ममता से कटे हैं।” आज उनके इन शब्दों को लाखों हिंदुओं ने बहुत गहराई से ले लिया है। आलम यह है कि अब तो कट्टर हिंदू वैवाहिक कार्ड में हिंदुओं को एकजुट होने का संदेश देने लगे हैं। हालिया मामला गुजरात का है, जहां एक व्यक्ति ने अपने शादी के कार्ड पर ‘बंटोगे तो कटोगे’ लिखा है।

'बंटोगे तो कटोगे', शादी कार्ड पर छपवाया योगी आदित्यनाथ का नारा
‘बंटोगे तो कटोगे’, शादी कार्ड पर छपवाया योगी आदित्यनाथ का नारा

बता दें कि गुजरात के भावनगर में एक युवक ने भाई के शादी कार्ड पर सीएम योगी का नारा ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ छपवा दिया। उसका कहना है कि लोगों को जागरूक करने के लिए उसने ऐसा किया है। यहीं नहीं, शादी के कार्ड पर स्वच्छता अभियान और स्वदेशी अपनाने की बात पर बल दिया गया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा में विधानसभा चुनाव के दौरान ‘बंटोगे तो कटोगे’ का जो नारा दिया था, वो अब महाराष्ट्र और झारखंड के चुनावों में भी तेजी से वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश में जिन 9 सीटों पर उपचुनाव हो रहा है, वहां भी बीजेपी की ओर से यही नारा लगाया जा रहा है। इस बीच गुजरात में एक बीजेपी कार्यकर्ता ने अपने भाई की शादी के कार्ड पर सीएम योगी द्वारा दिया गया ये नारा छपवाया है।

गुजरात के भावनगर जिले की महुवा तहसील के वांगर गांव में एक कार्यकर्ता के घर 23 नवंबर को शादी होनी है। ये शादी काफी चर्चाओं में है। दूल्हे के भाई ने शादी के कार्ड पर सीएम योगी द्वारा चुनाव में दिए गए नारे को छपवा दिया है, जिसमें हिंदू समुदाय को एकजुट करने की बात कही गई है। सीएम योगी लगातार चुनावी रैलियों में नारा लगा रहे हैं- ‘बंटोगे तो कटोगे, एक रहोगे नेक रहोगे।’

वैवाह कार्ड पर श्री राम मंदिर का डिजाइन

पूछे जाने पर उक्त युवक ने कहा कि हिंदू समाज को जागरूक करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश फैलाने के मकसद से शादी के कार्ड पर पीएम मोदी, योगी आदित्यनाथ की तस्वीर और राम मंदिर का डिजाइन किया है। इस शादी के कार्ड में स्वच्छता अभियान और स्वदेशी अपनाने की भी बात पर भी जोर दिया गया है।

योगी ने कहा था, जब भी बंटे हैं, निर्ममता से कटे हैं

बताना चाहेंगे कि हाल ही में झारखंड में एक रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा था, “अपनी ताकत का एहसास करवाइए, जातियों में बंटना नहीं है, जाति के नाम पर कुछ लोग आपको बांटेंगे, कांग्रेस और विपक्ष यही काम करती है। ये लोग बांग्लादेशी घुसपैठियों, रोहिंग्या को बुला रहे हैं। एक दिन ये लोग आपको घर के अंदर घंटी और शंख भी नहीं बजाने देंगे। इसलिए एक रहिए और नेक रहिए। मैं तो कहता हूं कि देश का इतिहास गवाह है जब भी बंटे हैं, निर्ममता से कटे हैं।”

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments