HomeBreaking Newsरुद्रपुर ब्रेकिंग : बहन के प्रेमी के दो हत्यारोपी गिरफ्तार

रुद्रपुर ब्रेकिंग : बहन के प्रेमी के दो हत्यारोपी गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

रुद्रपुर। बहन के प्रेमी की उसके घर में घुसकर गोली मार कर हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला काशीपुर के कुंडेश्वरी क्षेत्र के गुलजारपुर का है। यहां के 22 वर्षीय युवक गौरव को अपने ही गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती ने गौरव के घर पर जाकर उससे विवाह की जिद करने लगीं गौरव के परिजनों के मुताबिक उन्होंने किशोरी को काफी समझाने का प्रयास किया परंतु वह गौरव से ही विवाह करने की जिद पर अड़ी थी। मामले की जानकारी जब किशोरी के परिजनों को लगी तो किशोरी के भाई ने अपने साथ आठ दस अन्य युवकों को साथ लेकर मृतक गौरव के घर आ धमके। उन लोगों ने तमंचे से गौरव को गोली मार दी।

हत्या के मामले में पुलिस ने कुंडेश्वरी के किला मोड़ से आईआईएम को जाने वाले मार्ग से गुरपेज सिंह उर्फ काला पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी पट्टी बज्जर भीमनगर नगर कुंडेश्वरी व महेंद्र सिंह पुत्र गुरबचन सिंह निवासी गोविंद नगर को मोटरसाइकिल के गिरफ्तार किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments