HomeUttarakhandAlmoraउत्तराखंड में निकाय चुनाव की सरगर्मियां तेज, जारी होगी ​अधिसूचना !

उत्तराखंड में निकाय चुनाव की सरगर्मियां तेज, जारी होगी ​अधिसूचना !

ADVERTISEMENTS

संभावित प्रत्याशियों की बढ़ रही धड़कनें

सीएनई डेस्क। उत्तराखंड प्रदेश में नगर निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। 08 नवंबर तक वोटर लिस्ट का प्रकाशन पूरा होने के बाद अधिसूचना जारी किए जाने की संभावना बन रही है। सबसे बड़ा इंतजार ​सरकार द्वारा आरक्ष्ण पर अंतिम मोहर लगाए जाने का है। फिलहाल प्रदेश में ओबीसी आरक्षण की कागजी कार्यवाही पूरी हो चुकी है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड में निकाय चुनाव की अधिसूचना जल्द जारी होने के कयास लगातार लगाए जा रहे हैं। चुनाव को लेकर अभी से तमाम राजनैतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है। विभन्न निकायों में कई संभावित प्रत्याशियों ने जन संपर्क तक शुरू कर दिया है। उम्मीद की जा रही है कि अगले हफ़्ते चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

प्रशासकों के सहारे व्यवस्था

बता दें कि उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव तय समय सीमा से नहीं कराए जा सके हैं। यहां गत 02 दिसंबर 2023 में ही नगर निकायों का 5 साल का कार्यकाल खत्म हो चुका है। इसके बाद से ही तमाम नगर निकायों में प्रशासक नियुक्त किए गए थे। इस तरह प्रदेश के नगर निकायों को पिछले करीब 11 महीने से प्रशासक ही चला रहे हैं। समय पर चुनाव नहीं होने के कारण प्रशासकों का कार्यकाल भी दो बार बढ़ाया जा चुका है।

पहले दिसंबर 2023 में 6 महीने के लिए प्रशासक बैठाए गए, फिर जून महीने में इनका कार्यकाल 3 महीने के लिए बढ़ाया गया। इसके बाद भी चुनाव नहीं हो पाने के कारण शासन ने नगर निकायों में प्रशासकों का कार्यकाल नए बोर्ड के गठन तक के लिए बढ़ाने का आदेश जारी किया। हालांकि यह मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा और सरकार ने हाईकोर्ट में भी अक्टूबर तक चुनाव कराने का हलफनामा दिया, लेकिन सरकार आरक्षण की व्यवस्था पूरी नहीं हो पाने के कारण चुनाव नहीं करवा पाई।

इसके बाद अब राज्य निर्वाचन आयोग ने निकाय चुनाव की तैयारी पूरी करने के बाद सरकार से जल्द ही आरक्षण व्यवस्था पर फाइनल निर्णय होने के बाद चुनाव कराए जाने का दावा किया है। फिलहाल प्रदेश में ओबीसी आरक्षण की कागजी कार्यवाही पूरी हो चुकी है और ओबीसी आरक्षण की नियमावली के लिए अब मुख्यमंत्री के अनुमोदन का इंतजार किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि अनुमोदन होने के साथ ही आरक्षण की व्यवस्था का पूरा प्रारूप राज्य निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा और इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग निकाय चुनाव की प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकेगा। फिलहाल राज्य निर्वाचन आयोग निर्वाचक नामावली बनाने का काम कर रहा है।

उधर 8 नवंबर तक वोटर लिस्ट का प्रकाशन भी कर लिया जाएगा। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार होगा। इसी दौरान राज्य निर्वाचन आयोग को आरक्षण की व्यवस्था का प्रारूप भी सरकार से प्राप्त हो जाएगा और उम्मीद की जा रही है कि 10 नवंबर को आयोग अधिसूचना जारी कर देगा।

नियमावली का इंतजार

नियमावली आने के बाद ये साफ हो जाएगा कि इस बार कौन-कौन से नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतों में ओबीसी के कौन से पद होंगे। जनरल, एससी, एसटी के कौन से पद होंगे। अभी कई जगहों पर कयासबाजी का दौर चल रहा है।

यह भी जानिए —

उत्तराखंड में हाल में अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ दो नए नगर निगम बने हैं। अतएव यहां चुनाव को लेकर मतदाताओं में विशेष उत्साह बना हुआ है।

प्रदेश में नगर निगम की लिस्ट —

  1. रुद्रपुर
  2. काशीपुर
  3. हल्द्वानी
  4. देहरादून
  5. ऋषिकेष
  6. कोटद्वार
  7. श्रीनगर
  8. हरिद्वार
  9. रुड़की
  10. अल्मोड़ा
  11. पिथौरागढ

    इनमें से रुड़की, कोटद्वार व हरिद्वार को छोड़ सभी में भाजपा का कब्जा रहा है। वहीं नवगठित नगर निगम अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ व श्रीनगर के भाग्य का फैसला तो चुनाव के बाद ही होगा।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments