HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: पूर्व संपादक दिनेश जुयाल के निधन पर शोक, श्रद्धांजलि अर्पित

बागेश्वर: पूर्व संपादक दिनेश जुयाल के निधन पर शोक, श्रद्धांजलि अर्पित

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: वरिष्ठ पत्रकार तथा पूर्व संपादक दिनेश जुयाल के असामयिक निधन पर पत्रकारों ने गहरा शोक प्रकट किया है। उनके निधन को पत्रकारिता समाज व उत्तराखंड की बड़ी क्षति बताया है। उनके निधन से उत्तराखंड ने उत्तराखंडी जन सरोकारों से ओतप्रोत एक सरल, प्रबुद्ध मार्गदर्शक को खो दिया है।

ADVERTISEMENTSAd

पत्रकारों की यहां आयोजित शोक सभा में जुयाल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पंचेश्वर जैसे बड़े बांधों, गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने व प्राकृतिक संसाधनों, जमीनों की लूट तथा उत्तराखंड राज्य आंदोलन की शक्तियों के बिखराव को लेकर उनकी चिंताएं जग जाहिर थीं। कहा कि उनके निधन से उत्तराखंड ने एक सक्रिय मार्गदर्शक खो दिया है। जिसकी क्षति पूर्ति होना संभव नहीं है। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार घनश्याम जोशी, केशव भट्ट, देवेंद्र पांडे, शंकर पांडे, दीपक पाठक, महीप पांडे, रमेश कृषक पांडे, हिमाशु जोशी, जगदीश उपाध्याय, सुंदर सुरकाली, लता प्रसाद, सुशीला मेहरा, उमेश मेहता, चंद्रशेखर बड़सीला, सुमित्रा पांडे आदि ने गहरा दुख प्रकट किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments