सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले के सोमेश्वर थानांतर्गत सामान लदे एक कैंटर को चालक खतरनाक तरीके से दौड़ा रहा था। पुलिस ने ट्रक रोककर चेक किया, तो पता चला कि चालक नशे में धुत है। उसे गिरफ्तार कर लिया और कैंटर को सीज कर लिया गया।
ADVERTISEMENTS
थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह के नेतृत्व में गत सांय पुलिस ने चेकिंग के दौरान कौसानी के पास कैंटर संख्या UK 04C 0075 चालक खेम सिंह उर्फ पप्पू निवासी पाटी, चंपावत को शराब के नशे में मदहोश होकर खतरनाक तरीके से कैंटर को चलाते पकड़ा। जिसे मोटरवाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया। इस कैंटर में परचून का सामान भरा था, जो हल्द्वानी से बागेश्वर की ओर जा रहा था।
ADVERTISEMENTS
🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket
Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें