HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: आज से 09 अक्टूबर तक प्राप्त होंगे दावे/आपत्तियां

अल्मोड़ा: आज से 09 अक्टूबर तक प्राप्त होंगे दावे/आपत्तियां

ADVERTISEMENTS

✍️ नगर निगम के वार्डों की निर्वाचक नामावलियों का कार्य, वार्डवार कार्मिक तैनात

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: नगर निगम के वार्डों की व्यवस्थित की गई निर्वाचक नामावलियों के आलेख्य का निरीक्षण एवं दावे/आपत्तियां प्राप्त करने का कार्य 9 अक्टूबर 2024 तक होगा। इसके लिए वार्डवार कार्मिकों की तैनाती कर दी गई है। यह कार्य आज से शुरु हो गया है।

नगर निगम अल्मोड़ा के अधिशाषी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने बताया कि नगर निगम के वार्डों के परिसीमन के आधार पर निर्वाचक नामावलियों को व्यवस्थित किया गया है। इसके तहत निर्वाचक नामावलियों के आलेख्य का निरीक्षण तथा दावे/आपत्तियां प्राप्त करने के लिए 03 अक्टूबर, 2024 से 09 अक्टूबर, 2024 तक की समयावधि निर्धारित की गई है और इसके लिए वार्ड वार कार्मिकों की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि नगर निगम सभागार एवं कक्षों में कार्मिकों को नगर निगम के सभी वार्डों के लिए तैनात किया गया है एवं हर वार्ड में तैनात कार्मिकों को अपने-अपने संबंधित कक्षों में उपस्थित रहकर जनसामान्य को निर्वाचक नामावलियों का निरीक्षण करवाना और दावे/आपत्तियां नियत प्रारूप में प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने जन सामान्य से भी अपील की है कि अपने दावे एवं आपत्तियों को संबंधित वार्ड कार्मिक के सम्मुख प्रस्तुत कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments