HomeUttarakhandNainitalWorld Tourism Day : नैनीताल से कैंची धाम तक होगी ट्रैकिंग

World Tourism Day : नैनीताल से कैंची धाम तक होगी ट्रैकिंग

Tourism को ​बढ़ावा देने के होंगे कई प्रयास

सीएनई रिपोर्टर। नैनीताल पर्यटन विभाग ने कल 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर नैनीताल से कैंची धाम तक ट्रैकिंग कराने की पूरी तैयारी कर ली है। पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कल पर्यटन दिवस के अवसर पर नैनीताल से एनसीसी, एनएसएस के छात्रों व होटल व्यवसायियों को कैंची तक ट्रैकिंग कराने के साथ सफाई अभियान चलाया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd

उन्होंने कहा पर्यटन विभाग द्वारा इस दौरान ट्रैकिंग दल को बर्ड वॉचिंग भी कराई जाएगी। अतुल भंडारी ने बताया विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पर्यटन विभाग द्वारा नैनीताल जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने के ट्रैकिंग, नेचर, वाइल्ड लाइफ, संस्कृति से जुड़ी जानकारियों की पुस्तक का विमोचन भी किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि विश्व पर्यटन दिवस का मुख्य उद्देश्य वैश्विक स्तर पर पर्यटन के महत्व को उजागर करना है। पर्यटन किसी देश में आर्थिक प्रभाव लाने के अलावा, देशों के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक वातावरण को प्रभावित करने में भी भूमिका निभाता है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments