HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

लालकुआं : स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

लालकुआं | कोतवाली पुलिस ने स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

इधर लालकुआं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र फर्त्याल ने बताया कि शुक्रवार शाम लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत हल्दूचौड स्थित सिंघल फार्म पर पुलिस टीम गस्त पर थी इस दौरान पुलिस की टीम को एक युवक आता दिखाई दिया जिसके रोकने का ईशारा किया तो वह भागने लगा जिसको पुलिसकर्मियों ने पीछा कर दबोच लिया। जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाशी ली। युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 4.10 ग्राम स्मैक बरामद हुई। वहीं आरोपित की पहचान संजू शर्मा उर्फ घोड़ा पुत्र विश्वनाथ शर्मा निवासी बंगाली कॉलोनी थाना लालकुआं के रूप में हुई। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गौरव जोशी, कांस्टेबल अनिल शर्मा, गुरमेज सिंह, मनीष कुमार सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments