HomeAccidentबागेश्वर ब्रेकिंग : बमराड़ी गांव में गैस सिलेंडर फटा, पति पत्नी झुलसे,...

बागेश्वर ब्रेकिंग : बमराड़ी गांव में गैस सिलेंडर फटा, पति पत्नी झुलसे, गंभीर

बागेश्वर। यहां के बमराड़ी गांव में रसोई गैस सिलेंडर से लगातार गैस का रिसाव होने के कारण सिलेंडर ने आग पकड़ ली और धमाके के साथ फट गया। इस हादसे में पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह बमराड़ी गांव के खड़क सिंह के मकान में उसकी पत्नी धना देवी खाना बना रही थी। अचानक गैस सिलेंडर धमाके के साथ फट गया। उस समय 42 वर्षीय खड़क सिंह भी घर पर ही थे। हादसे में 40 वर्षीय धना देवी और खड़क सिंह को जैसे तैसे आग से निकाल कर ग्रामीणों ने उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों 60 से 70 फीसदी जल चुके हैं।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments