बागेश्वर। कांडा तहसील के पुंग्चौड़ा निवासी एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसे तबीयत बिगड़ने पर सीएससी कांडा लाया गया था। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम राजू माजिला बताया गया है। ग्रामीणों के अनुसार उसका पत्नी से तलाक हो चुका है और पिछले कुछ दिनों से 41 वर्षीय राजू अवसाद में चल रहा था। कांडा थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह बिष्ट ने बताया कि शव का पंचनामा करवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS




