HomeUttarakhandAlmoraएसएसपी ने बरेली से मंगवा घर भिजवाया ऑक्सीजन सिलेंडर, बुजुर्ग ने दिया...

एसएसपी ने बरेली से मंगवा घर भिजवाया ऑक्सीजन सिलेंडर, बुजुर्ग ने दिया आशीर्वाद ”सब जागबै मिलि हार, कप्तान सैब नैल सुणि पुकार”, पढ़िये पूरी ख़बर….

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा लाॅकडाउन के दौरान चलाई जा रही जीवन रक्षक पहल ‘उम्मीद’ से न केवल स्थानीय लोग ही लाभन्वित हो रहे हैं, बल्कि अन्य जनपद जैसे पिथौरागढ़, बागेश्वर के दूरस्थ गांव, अल्मोड़ा, रूद्रपुर में निवासरत जिन्हें आवश्यक दवाइयाॅ उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं, वे भी एक काॅल, ट्वीट, फेसबुक आदि माध्यमों से लाभान्वित हो रहे हैं।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...


इसी क्रम में प्रकाश चन्द्र जो कि श्वास के मरीज हैं, जिन्हें लगातार आक्सीजन की आवश्यकता रहती है, उनके बेटे पंकज तिवारी द्वारा कई प्रयासों के बावजूद भी बरेली से सिलेण्डर लाने में असमर्थ हुए। इसी दौरान उनकी नजर अल्मोड़ा पुलिस के फेसबुक पेज एवं अखबार पर एक खबर पर पड़ी, जिसमें कई लोग उम्मीद पहल का लाभ ले रहे हैं। पंकज तिवारी द्वारा तत्काल एसएसपी को काॅल किया जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए बरेली से आ​क्सीजन सिलैण्डर उनके निवास स्थान खोल्टा में पहुंचाया गया, जिससे उनमें जीने की एक नई उम्मीद जाग गयी।

प्रकाश चन्द्र द्वारा पूरे उत्तराखण्ड पुलिस परिवार को आर्शिवाद दे कर नावाजा गया। उन्हें के शब्दों में ”सिलेण्डर बगैर हालत हैग्छी बेकार, उत्तराखण्ड पुलिस त्यर हो जै-जै कार।”

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments