HomeUttarakhandDehradunUttarakhand : 17 शिक्षकों को मिलेगा शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार

Uttarakhand : 17 शिक्षकों को मिलेगा शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार

ADVERTISEMENTS

Uttarakhand News | शिक्षक दिवस पर पांच सितंबर को 17 शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार मिलेगा। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) सम्मानित करेंगे।

अपर शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती के मुताबिक, 17 शिक्षकों को शैलेश मटियानी पुरस्कार वर्ष 2023 के लिए चयनित किया गया है। इसमें प्रारंभिक शिक्षा में पौड़ी से नफीस अहमद, चमोली से कुसुमलता गडिया, उत्तरकाशी से कुसुम चौहान, देहरादून से सुमन चमोली, टिहरी गढ़वाल से कंचन बाला, रुद्रप्रयाग से खड़क सिंह बोरा।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

बागेश्वर से नरेंद्र गिरी, नैनीताल से भावना पलड़िया, पिथौरागढ़ से चंद्रशेखर जोशी, अल्मोड़ा से राम सिंह को राज्यपाल सम्मानित करेंगे। माध्यमिक शिक्षा में पौड़ी से दौलत सिंह गुसाई, हरिद्वार से राजेंद्र कुमार, नैनीताल से डॉ. प्रदीप कुमार उपाध्याय, चंपावत से श्याम दत्त चौबे और ऊधमसिंह नगर से डॉ. मधुसूदन मिश्र सम्मानित किए जाएंगे। वहीं, प्रशिक्षण संस्थान से पौड़ी के डायट चड़ीगांव के प्रवक्ता डॉ. नारायण प्रसाद उनियाल को सम्मानित किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments