HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : बंग समाज ने आन लाइन कार्यक्रम आयोजित कर याद...

हल्द्वानी न्यूज : बंग समाज ने आन लाइन कार्यक्रम आयोजित कर याद किया गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर को

हल्द्वानी। गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर आज बंग समाज ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। हर वर्ष सावन महीने की 22 तारीख को उनकी पुण्य तिथी मनाई जाती है। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम को कल्याण डे प्रस्तावित किया था। कार्यक्रम की योजना पांचाली सेनने बनाई तथा इस कार्यक्रम का तकनीकी संचालन प्रदीप मित्रा ने किया। सर्वप्रथम बंग समाज के सलाहकार डॉक्टर नंद गोपाल साहू ने गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सवा घंटे चले इस ऑनलाइन गूगल मीट पर हुए कार्यक्रम में विभिन्न लोगों ने अपने नृत्य, गीत एवं कविताएं प्रस्तुत कीं। इस कार्यक्रम की विशेषता थी, हमारे संरक्षक एवं मंझे हुए कलाकार सुबीर सेन ने काव्य पाठ भी किया। कार्यक्रम के अंत में सभी कलाकारों को उनकी सुंदरता प्रस्तुतियों के लिए समाज के अध्यक्ष विवेक वशिष्ठ ने बधाई व शुभकामनाएं दीं।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments