Uttarakhand Weather Update | मौसम विभाग ने उत्तराखंड के आठ जिलों में अगले तीन घंटों में भारी बारिश को लेकर तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, देहरादून, नैनीताल, अल्मोड़ा, टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ एवं चमोली जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने वर्षा के तीव्र दौर होने की संभावना का येलो अलर्ट जारी किया है। शेष जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन वाले बादल विकसित होने हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है। इस समय हल्द्वानी में तेज बारिश का दौर जारी है।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS










