HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: जागेश्वर श्रावणी मेले में खोई महिला नथ, पुलिस बनी मददगार

अल्मोड़ा: जागेश्वर श्रावणी मेले में खोई महिला नथ, पुलिस बनी मददगार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जागेश्वरधाम में चल रहे श्रावणी मेले में पहुंची एक महिला श्रद्धालु की सोने की नथ खो गई। काफी खोजने के बाद भी जब नथ नहीं मिली, तो उसने पुलिस की मदद ली और नथ मिलने से उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

महिला श्रद्धालु की सोने की नथ भीड़ में कहीं खो गई थी। पहले उसने उसे काफी खोजा, मगर जब कहीं ​नहीं मिली, तो उसे घोर निराशा हुई और वह काफी परेशान हो गई। इसके बाद महिला ने इसकी सूचना वहां ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को दी। फिर क्या था मेला ड्यूटी में तैनात महिला कांस्टेबल इंदु मेहता, पूजा थापा और प्रियंका राणा ने नथ की खोजबीन शुरू की और अथक प्रयासों के बाद नथ मिल गई। जिसे परेशान महिला के सुपुर्द कर दिया। इससे महिला पर छाई उदासी दूर होकर खुशी में बदल गई। उसने पुलिस का आभार जताया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments