HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: SARRA की प्रगति, बजट व रणनीति पर मंथन

अल्मोड़ा: SARRA की प्रगति, बजट व रणनीति पर मंथन

✍️ अधिकारी अपनी जवाबदेही से बच नहीं सकते: सीडीओ

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: विकास भवन अल्मोड़ा में जल संरक्षण और नदी पुनर्जीवन पर स्प्रिंग एंड रिवर रिजुविनेशन अथॉरिटी (SARRA) की महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें प्रगति, बजट और रणनीतियों पर की गई चर्चा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे जिले में जल संरक्षण और नदी पुनर्जीवन के लिए चल रही विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में ग्राम पंचायतों, ब्लॉकों और जिले में जल संरक्षण से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करें। SARRA मोबाइल एप के माध्यम से परियोजनाओं की निगरानी और डेटा प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। बैठक के दौरान जल संरक्षण परियोजनाओं के लिए आवश्यक वित्तीय संसाधनों को जुटाने के विभिन्न विकल्पों पर चर्चा की गई। सीडीओ आकांक्षा कोण्डे ने संबंधितों को निर्देशित किया कि 14 अगस्त तक SARRA के अंतर्गत हुए कार्यों के लिए बजट की मांग जिला स्तरीय कार्यकारी समिति के अनुमोदन उपरांत शासन को प्रेषित की जानी है।

बैठक में जन जागरूकता लाने व जल उत्सवों की प्रभावशीलता को बढ़ाने के लिए रणनीति बनाई गई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जल संरक्षण हमारी प्राथमिकता है। SARRA के माध्यम से हम जिले में जल संसाधनों के सतत उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने-अपने कार्यों को पूरा करें। इसके लिए समन्वय के साथ परियोजनाओं को गति प्रदान करें। उन्होंने साफ किया कि इसके लिए अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति जवाबदेह ठहराया जाएगा। बैठक में जिला विकास अधिकारी एसके पंत, परियोजना प्रबंधक जलागम एसके उपाध्याय सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments