HomeUttarakhandDehradunउत्तराखंड : तीन आईएफएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार

उत्तराखंड : तीन आईएफएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार

ADVERTISEMENTS

देहरादून | उत्तराखंड सरकार ने तीन आईएफएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया है, इनमें आईएफएस अधिकारी नरेश कुमार को अपर प्रमुख वन संरक्षक के साथ महाप्रबंधक वन विकास निगम गढ़वाल बनाया गया। धीरज पांडे मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं के पद के साथ महाप्रबंधक वन विकास निगम कुमाऊं बनाया गया। अभिमन्यु कुमार को उप निदेशक गोविंद वन्यजीव पशु विहार पुरोला की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

1- धीरज पाण्डे, मुख्य वन संरक्षक, कुमाऊं को उनके वर्तमान पदभार के साथ-साथ महाप्रबंधक (कुमाऊं), उत्तराखण्ड वन विकास निगम का प्रभार अतिरिक्त रूप से प्रदान किया जाता है।
2- अभिमन्यु उप वन संरक्षक, चकराता वन प्रभाग को उनके वर्तमान पदभार के साथ-साथ उप निदेशक, गोविन्द वन्यजीव पशु विहार, पुरोला का प्रभार अतिरिक्त रूप से प्रदान किया जाता है।
3- नरेश कुमार, अपर प्रमुख वन संरक्षक, गढ़वाल को उनके वर्तमान पदभार के साथ-साथ महाप्रबंधक (गढ़वाल), उत्तराखण्ड वन विकास निगम का प्रभार अतिरिक्त रूप से प्रदान किया जाता है।

सभी को उक्त अतिरिक्त प्रभार हेतु किसी भी प्रकार के अतिरिक्त वेतन / भत्ते आदि अनुमन्य नहीं होंगे। पद का कार्यभार ग्रहण करते हुए अनुपालन आख्या शासन को उपलब्ध करायेंगे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments