HomeBreaking Newsउत्तराखंड : सुबह ही जारी हुआ स्कूलों में छुट्टी का आदेश, आज...

उत्तराखंड : सुबह ही जारी हुआ स्कूलों में छुट्टी का आदेश, आज भारी बारिश के आसार

Pithoragarh School News | पिथौरागढ़ की जिलाधिकारी रीना जोशी ने भारी वर्षा के मध्य नजर आज शनिवार सुबह ही स्कूलों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया है। यानी आज शनिवार 27 जुलाई को समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र पिथौरागढ़ जिले में बंद रहेंगे। School News ग्रुप के लिए यहां जुड़े क्लिक करें Click Now

ADVERTISEMENTSAd

जिलाधिकारी पिथौरागढ़ का आदेश…

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 26.07.2024 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद पिथौरागढ़ सहित उत्तराखण्ड राज्य के कुमाऊ मण्डल के जनपदों में दिनांक 27.07.2024 को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है ।

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी चेतावनी के क्रम में दिनांक 27.07.2024 (शनिवार) को जनपद पिथौरागढ़ अन्तर्गत संचालित कक्षा 01 से 12 तक समस्त शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालयों एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में छात्र – छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत एक दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है |

मुख्य शिक्षा अधिकारी, पिथौरागढ़ एवं जिला के कार्यक्रम एवं बाल विकास अधिकारी, पिथौरागढ़ समस्त शैक्षिक संस्थानों व आगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे।

आज भारी बारिश के आसार

आज शनिवार को प्रदेशभर में कई दौर की तेज बारिश के आसार हैं। जबकि, देहरादून और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं कई दौर की तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी देहरादून और जिलाधिकारी बागेश्वर ने जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल-कालेज, शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

उत्तराखंड : डीएम का आदेश, कल इस जिले में भी बंद रहेंगे सभी स्कूल

Uttarakhand : भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments