उत्तराखंड : डीएम का आदेश, कल इस जिले में भी बंद रहेंगे सभी स्कूल

0
रेड अलर्ट के चलते 4 अगस्त को नैनीताल जिले के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित

Dehradun School News | जिलाधिकारी सोनिका ने देहरादून जिले में कल 27 जुलाई को भी सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश का आदेश जारी किया है। यह फैसला मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बाद बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है। यानी कल शनिवार 27 जुलाई को समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केंद्र राजधानी देहरादून में बंद रहेंगे। School News ग्रुप के लिए यहां जुड़े क्लिक करें Click Now


ADVERTISEMENTS

जिलाधिकारी सोनिका का आदेश…

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं एन.डी.एम.ए. के सचेत National Disaster Alert Portal द्वारा दिनांक 26 जुलाई 2024 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 27 जुलाई 2024 को जनपद देहरादून में भारी वर्षा एवं कही-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के तीव्र से अति तीव्र का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा को दृष्टिगत सवेदनशील स्थलों में भूस्खलन की सम्भावना बढ़ जाती है। जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। अतः आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 27.07.2024 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।

अतः जनपद के समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र दिनांक 27.07.2024 को बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे।

उत्तराखंड : डीएम का आदेश, कल इस जिले में भी बंद रहेंगे सभी स्कूल

Uttarakhand : भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल

ADVERTISEMENTS