चंपावत : आज बनबसा और टनकपुर के मैदानी क्षेत्रों में स्कूलों की छुट्टी

0
रेड अलर्ट के चलते 4 अगस्त को नैनीताल जिले के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित

Champawat School News | मौसम विभाग ने आज चंपावत में कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताई है। बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने आज (मंगलवार) 23 जुलाई को तहसील टनकपुर पूर्णागिरी (टनकपुर) के मैदानी क्षेत्रों टनकपुर एवं बनबसा में सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश का आदेश जारी किया है।


ADVERTISEMENTS

आदेश के मुताबिक…

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक-22.07.2024 को अपराह्न 01:30 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 23 जुलाई 2024 को जनपद चम्पावत में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

अतः भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत जनपद चम्पावत के तहसील टनकपुर पूर्णागिरी (टनकपुर) के मैदानी क्षेत्रों टनकपुर एवं बनबसा में दिनांक 23 जुलाई 2024 (मंगलवार) को समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी, चम्पावत उपरोक्तानुसार समस्त विद्यालयों में तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, चम्पावत समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करवायेंगे।

चंपावत : आज बनबसा और टनकपुर के मैदानी क्षेत्रों में स्कूलों की छुट्टी

ADVERTISEMENTS