HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर में भी कल सोमवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल व आंगनबाड़ी...

बागेश्वर में भी कल सोमवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र

Bageshwar School News | उत्तराखंड के नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चंपावत समेत अन्य जिलों के साथ ही बागेश्वर में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, बच्चों की सुरक्षा को प्रथम मानते हुए जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में 22 जुलाई (सोमवार) को अवकाश का आदेश जारी किया है। यानी कल सोमवार को कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। School News ग्रुप लिए यहां जुड़े क्लिक करें Click Now

ADVERTISEMENTSAd Ad

जिलाधिकारी बागेश्वर का आदेश…

21 जुलाई को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 22 जुलाई (सोमवार) को जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा एवं कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र होने की सम्भावना व्यक्त करते हुए अलर्ट जारी किया गया है। तद्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा हेतु दिनांक 22.07.2024 (सोमवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा-1 से 12 तक) एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया जाता है।

अतः जनपद क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में (कक्षा-1 से 12 तक) एवं आंगनबाड़ी केन्द्र दिनांक 22.07.2024 (सोमवार) को बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षाधिकारी, बागेश्वर तद्नुसार आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे। विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

बागेश्वर में भी कल सोमवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र

हल्द्वानी समेत नैनीताल जिले में कल सोमवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल

भारी बारिश का अलर्ट : चंपावत में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र

Uttarakhand School News : कल सोमवार को इस जिले में स्कूलों की छुट्टी

 

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments