HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : मंगल पड़ाव से सिन्धी चौराहा तक पेड़ों की कटाई छंटाई...

हल्द्वानी : मंगल पड़ाव से सिन्धी चौराहा तक पेड़ों की कटाई छंटाई होगी; बिजली रहेगी गुल, रूट डायवर्जन होगा

हल्द्वानी समाचार | बीते कुछ दिनों से हल्द्वानी शहर में सड़क चौड़ीकरण को लेकर पेड़ों की कटाई छंटाई व बिजली के पोल शिफ्टिंग का कार्य चल रहा है, आज सोमवार को भी सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सिन्धी चौराहा से मंगलपड़ाव तक पेड़ों के कटान का कार्य चलेगा। यहां रविवार को भी पेड़ों के कटान का कार्य किया गया था।

ADVERTISEMENTSAd Ad

इस दौरान यहां ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा और मंगल पड़ाव से सिन्धी चौराहा तक समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा। इसी के साथ रामपुर रोड, मेडिकल कॉलेज, हीरा नगर, शीशमबाग, जेल परिसर, बरेली रोड, गांधी स्कूल, FTI, आजाद नगर, गांधी नगर, बनभूलपुरा, मंगल पड़ाव आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूर्ण / आंशिक रूप से बाधित रहेगी।

आज ऐसा रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन प्लान

>> बरेली रोड से आने वाले समस्त बड़े वाहनों को तीनपानी बाई तिराहा से डायवर्ट होकर गौला बाईपास होते हुए काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा, वहीं से अपने गन्तव्य को जायेगें।

>> रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त बड़े वाहन टी.पी. नगर से डायवर्ट होकर होण्डाशोरूम तिराहा हुए तीनपानी बाई तिराहा से काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा, जहां से अपने गन्तव्य को जायेगें।

रोडवेज एवं निजी बसों का डायवर्जन प्लान

>> बरेली रोड से आने वाली समस्त रोडवेज निजी बसें तीनपानी ति. से डायवर्ट होकर गोलारोड होते हुए गोलापुल से ताज चौराहा होते हुए रोडवेज स्टेशन आ सकेंगी।

>> बरेली / रामपुर रोड़ की ओर जाने वाले समस्त रोडवेज की बसे सिटी/ सिन्धी चौराहे होते हुए अपने गन्तव्य को जायेगे।

छोटे वाहनों का डायवर्जन प्लान

>> बरेली रोड की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहन को तीनपानी ति. से डायवर्ट कर गौला बाईपास से नारीमन ति. काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा व अन्य छोटे वाहनों को गांधी इंटर कॉलेज तिराहा से डायवर्ट होकर एफ.टी.आई तिराहा, आई.टी.आई. तिराहा से होते हुए अपने गंतव्य को जायेंगे।

>> बरेली रोड़ से चलने वाले टैम्पू, ई-रिक्शा मंगलपड़ाव तक आ सकते है।

हल्द्वानी समेत नैनीताल जिले में कल सोमवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments