HomeUttarakhandDehradunउत्तराखंड : स्कूटी सवार महिला पुलिसकर्मियों को बस ने कुचला, एक की...

उत्तराखंड : स्कूटी सवार महिला पुलिसकर्मियों को बस ने कुचला, एक की मौत

देहरादून | शनिवार सुबह राजधानी देहरादून में दर्दनाक हादसा हो गया। कांवड़ यात्रा की ड्यूटी पर जा रही महिला दारोगा की हरिद्वार रोड पर बस की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपित निजी बस चालक को हिरासत में ले लिया है।

CNE Creative News Express वीडियो
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें
ADVERTISEMENTSAd

थाना बड़कोट में तैनात महिला दारोगा कांता थापा की कांवड़ में ड्यूटी लगी थी। शनिवार को वह स्कूटी से ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकलीं। इस दौरान उनके साथ महिला कांस्टेबल शकुंतला जोकि कैंट थाने में तैनात हैं, भी साथ में थी। रिस्पना पुल के आगे अजबपुर फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार बस ने स्कूटी को रौंद दिया। हादसे में महिला दारोगा कांता थापा की मौत हो गई जबकि महिला कांस्टेबल शकुंतला घायल हो गई। दोनों स्कूटी से कांवड़ ड्यूटी के लिए हरिद्वार जा रही थीं। अ.उ.नि. कान्ता थापा मूल रुप से मल्लीताल, नैनीताल निवासी हैं। वह वर्ष 1989 में पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर भर्ती हुयी थी, वर्ष 2021 में वह हे.कानि. तथा 2023 में अ.उ.नि. के पद पर प्रोन्नत हुई।

उत्तराखंड पुलिस ने जताया दुःख

इस दुःखद घटना पर डीजीपी अभिनव कुमार व सम्पूर्ण उत्तराखण्ड पुलिस ने दुःख जताया है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी एवं उत्तरकाशी पुलिस परिवार अ.उ.नि. स्व. कान्ता थापा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती है एवं शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करती है। उन्होनें कहा, वह बहुत ही लग्नशील एवं ड्यूटी के प्रति समर्पित होने के साथ-साथ सौम्य स्वभाव व ईमानदार छवि की महिला पुलिस अधिकारी थी। उनका निधन उत्तरकाशी पुलिस के लिए अपूर्णीय क्षति है।

 

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments