HomeUttarakhandBageshwarUttarakhand School News : कल इस जिले में बंद रहेंगे स्कूल

Uttarakhand School News : कल इस जिले में बंद रहेंगे स्कूल

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

Uttarakhand School News | उत्तराखंड में लगातार भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। नदी-नाले, गधेरे उफान पर हैं। बागेश्वर की जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने भारी बारिश के चलते बच्चों की सुरक्षा को प्रथम मानते हुए कल 8 जुलाई (सोमवार) को कक्षा 1 से 12 तक सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया है। यानी कल 8 जुलाई को जिले में सभी स्कूल बंद रहेंगे। मौसम विभाग ने सोमवार को भी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

ADVERTISEMENTSAd

School News लिए हमारे whatsapp Group से जुड़ें Click Now

जिलाधिकारी बागेश्वर का आदेश…

7 जुलाई को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा तथा कहीं-कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर की सम्भावना व्यक्त करते हुए अलर्ट जारी किया गया है। तद्कम में वर्तमान में जनपद अन्तर्गत हो रही वर्षा के दृष्टिगत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मध्यनजर 8 जुलाई (सामेवार) को बागेश्वर जिले के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक) एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया जाता है। अतः मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत 8 जुलाई (सोमवार) को बागेश्वर जिले के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में (कक्षा 01 से 12 तक) एवं ऑगनबाड़ी केन्द्र बन्द रहेगें। मुख्य शिक्षा अधिकारी, बागेश्वर तद्नुसार आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। नीचे देखें आदेश…

DM BAGESHWAR 7 JULY

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments