HomeUttarakhandUdham Singh Nagarउधमसिंहनगर : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर हाथी की मौत

उधमसिंहनगर : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर हाथी की मौत

दिनेशपुर | तराई केन्द्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज अंतर्गत जयनगर नंबर 3 में 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक नर हाथी की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने हाथी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की।

ADVERTISEMENTSAd Ad

जानकारी के अनुसार जयनगर नंबर तीन में एक नर हाथी का शव बरामद होने से हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम के एसडीओ मयंक मेहता ने बताया कि प्रथम दृष्टया हाथी पानी या घास की तलाश में जंगल से आबादी वाले क्षेत्र में आया और हाईटेंशन लाइन की तारें काफी नीची होने के कारण यह हाथी उसकी चपेट में आ गया और हाथी की दर्दनाक मौत हो गई। नर हाथी की उम्र 8 से 10 साल बताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि हाईटेंशन लाइन को ऊंचा करने के लिए ऊर्जा निगम से कई बार कहा गया था। लेकिन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments