सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर होमगार्ड्स कार्यालय अल्मोड़ा में योगाभ्यास से संबंधित कार्यक्रम एवं जागरूकता अभियान चलाया गया।
ADVERTISEMENTS
उत्तम स्वास्थ्य के लिए अपनाएं स्वस्थ जीवन शैली, करें योगाभ्यास
पूर्वी पोखरखाली, जेल रोड स्थित कार्यालय में हुए कार्यक्रम में तमाम प्रतिभागियों ने विभिन्न योग आसन किए। प्रशिक्षकों द्वारा स्वास्थ्य के लिए योग के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग का अत्यंत महत्व है।
इस अवसर पर कमांडेंट होमगार्डस नितिन ककेरवाल, जिला कमांडेंट सहायक विरेंद्र सैनी, पीसीपी सुमन बिष्ट, पीसी बलवंत, पीसी पूरन सिंह एवं होमगार्ड्स जवानों द्वारा योगाभ्यास किया गया एवं कमांडेंट द्वारा योग के बारे में जानकारी देने के साथ ही जागरूक किया गया।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।