HomeBreaking Newsबद्रीनाथ केदारनाथ समिति अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, भद्दी गालियां...

बद्रीनाथ केदारनाथ समिति अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, भद्दी गालियां !

उत्तराखंड। बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय को इन दिनों एक हिंदी फिल्म ‘हम दो हमारे बारह’ को लेकर सोशल मीडिया पर धमकियां मिल रही हैं। यही नहीं, उन्हें भद्दी गालियों के साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी जा रही हैं जिसको लेकर उन्होंने सीएम धामी को भी पत्र लिखा है।

ADVERTISEMENTSAd

उल्लेखनीय है कि जनसंख्या वृद्धि पर आधारित हिंदी फिल्म हम दो हमारे बारह के अजेंद्र अजय क्रिएटिव डायरेक्टर हैं। प्रसिद्ध अभिनेता अन्नू कपूर की फिल्म का ट्रेलर व टीजर रिलीज होते ही यह चर्चाओं में आ चुकी है।

जनसंख्या वृद्धि के दुष्परिणाम फिल्म में उजागर

हालांकि यह फिल्म जनसंख्या वृद्धि के दुष्परिणाम बताने के लिए है, लेकिन एक समुदाय विशेष के लोग इसको लेकर आपत्ति दर्ज करने लगे हैं। गैर भाजपा प्रदेशों की सरकारें भी फिल्म को लेकर तुष्टिकरण की नीति पर उतर आई हैं।

सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर खासा बवाल मचा हुआ है। फिल्म में अन्नू कपूर के अलावा पद्मश्री मनोज जोशी, अश्विनी कालसेकर, पार्थ समथान, पारितोष त्रिपाठी आदि ने अभिनय किया है। फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर अजेंद्र अजय हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर गाली-गलौच के साथ ही जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

फिल्म के जल्द रिलीज होने की उम्मीद

अजेंद्र ने बताया कि 7 जून को फिल्म रिलीज होनी थी। लेकिन कानूनी दांवपेच के कारण रिलीज नहीं हो पाई है। जल्द ही फिल्म रिलीज करने की नई तिथि घोषित होगी।

 

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments