HomeUttarakhandAlmoraनप जायेंगे फायर वाचरों का बीमा कराने में लापरवाही बरतने वाले डीएफओ

नप जायेंगे फायर वाचरों का बीमा कराने में लापरवाही बरतने वाले डीएफओ

ADVERTISEMENTS

🔥 बिंसर अभ्यारण में हुई मौतों के बाद सरकार सख्त

देहरादून। अल्मोड़ा के बिंसर अभ्यारण्य में वनाग्नि के दौरान हुई फायर वाचरों की मौत के बाद सरकार ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश में तैनात करीब 4 हजार फायर वाचरों का बीमा कराने में वन प्रभाग हीलाहवाली बरतने वाले डीएफओ पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

उल्लेखनीय है कि गत दिवस हुई बैठक में वन मंत्री सुबोध उनियाल ने अधिकारियों को इस दिशा में सख्त निर्देश जारी किये। कहा कि जिन 21 वन प्रभागों में फायर वाचर का बीमा नहीं हुआ है वहां के डीएफओ को मुख्यालय स्तर से कारण बताओ नोटिस जारी कर सभी से दो दिन के भीतर जवाब मांगा जाए।

अ​ब तक र्सिु 2286 फायर वाचरों का ही हुआ बीमा

वन मंत्री उनियाल ने कहा कि जंगलों की आग और मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम हर हाल में होनी चाहिए। उन्होंने कह कि कड़े निर्देशों के बावजूद जंगलों में अग्नि नियंत्रण के लिए तैनात लगभग चार हजार फायर वाचर का सामूहिक जीवन बीमा कराने में वन प्रभाग हीलाहवाली बरत रहे हैं। राज्य में 41 वन प्रभागों में से केवल 20 ने अपने-अपने क्षेत्र में 2286 फायर वाचर का बीमा कराया है।

वन मुख्यालय में अग्नि नियंत्रण की समीक्षा बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि जिन 21 वन प्रभागों में फायर वाचर का बीमा नहीं हुआ है, वहां के डीएफओ को मुख्यालय स्तर से कारण बताओ नोटिस जारी कर सभी से दो दिन के भीतर जवाब मांगा जाए।

फायर वाचरों का बीमा
फायर वाचरों का बीमा

समय से भेजा जाए अग्नि नियंत्रण का बजट

वन ​मंत्री ने जंगल ने कहा कि देखा गया है कि आग की घटनाएं नवंबर से ही शुरू हो जा रही हैं। ऐसे में अग्नि नियंत्रण के लिए अप्रैल का इंतजार करने के बजाए नवंबर में ही बजट जारी किया जाना चाहिए।

 

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments