HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर न्यूज : विधायक बलवंत सिंह भौर्याल पहुंचे आपदा प्रभावित क्षेत्र, समस्याओं...

बागेश्वर न्यूज : विधायक बलवंत सिंह भौर्याल पहुंचे आपदा प्रभावित क्षेत्र, समस्याओं के तुरंत समाधान के निर्देश

बागेश्वर। विधायक बलवन्त सिंह भौर्याल ने आपदा प्रभावित क्षेत्र ग्राम पंचायत गुलेरखरर्कुकानातोली का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही ग्रामीणों की समस्या सुनीं व उनकी समस्याओं के निदान हेतु संबंधित अधिकारियों से वार्तालाप कर तत्काल कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया व कोरोना अवधि में अपने घरों को लौटे युवा प्रवासियों से भेंट कर उनको सरकार द्वारा चलायी जा रही रोज़गार की नयी नीतियों और आत्मनिर्भरत स्वरोजागार के बारे में अवगत कराया। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष गणेश सुरकाली, प्रधान त्रिलोक चन्द्र, प्रेम सुरकाली, आनन्द गोगनी, मोहन सिंह खत्री, दरवान भण्डारी, राम सिंह, पूरन पुरी, कुँवर सिंह कोरंगा, कुँवर सिंह, जीत सिंह बोरा, बिशन सिंह बोरा, बिशन सिंह दोसाद, चन्द्र सिंह राठौर, सुरेश सिंह राठौर, बिशन सिंह, सुंदर खत्री, मदन खत्री व दान सिंह खत्री सहित तमाम लोग शामिल थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments