HomeUttarakhandNainitalमां नैना देवी मंदिर में रील बनाने महिला ने मांगी माफी, डिलीट...

मां नैना देवी मंदिर में रील बनाने महिला ने मांगी माफी, डिलीट किया वीडियो

नैनीताल। मां नैना देवी मंदिर में अश्लील डांस रील बना उसे वायरल करने वाली महिला ने अपनी भूल स्वीकार करते हुए मंदिर प्रशासन से माफी मांग ली है। वहीं, मंदिर परिसर में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही तमाम लोगों को मंदिर में मर्यादित वस्त्र पहनकर ही प्रवेश करने को कहा गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उल्लेखनीय है कि गत दिवस एक महिला ने अमर्यादित कपड़ों में मंदिर प्रांगण में डांस करते हुए रील बनाई। जिसके बाद महिला द्वारा उक्त वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया गया।

महिला ने कहा गलती हो गई

मंदिर प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस में मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी। आज उक्त महिला द्वारा माफी नामा मंदिर प्रशासन को दिया गया। जिसमें महिला ने कहा कि उसके द्वारा भूलवश इस तरीके का वीडियो बना। वह सभी श्रद्धालु और मंदिर प्रशासन से इस कृत्य के क्षमा याचना करती है।

महिला ने बताया कि उसके द्वारा सोशल मीडिया में डाली गई पोस्ट को भी हटा दिया गया है। वहीं मंदिर प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आने वाले समय में मंदिर परिसर में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही भक्तजनों से अपील की है की मंदिर में मर्यादित वस्त्र पहनकर ही प्रवेश करें।

मंदिर परिसर में वीडियो/फोटो शूट किया तो मोबाइल हेागा जब्त

चेतावन दी कि अगर मंदिर परिसर में कोई भी व्यक्ति फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी करता हुआ पाया जाएगा तो उसके मोबाइल कैमरा जब्त करने के साथ ही आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments