HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: तेज अंधड़ ने उड़ाई कई घरों की छतें

बागेश्वर: तेज अंधड़ ने उड़ाई कई घरों की छतें

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिले में वर्षा का सिलसिला तेज होने लगा है। शाम को वर्षा के साथ तेज अंधड़ चल रही है। जिससे घराें को नुकसान होने लगा है। पपोली गांव के उडियार तोक निवासी उमे सिंह पुत्र हयात सिंह, प्रकाश सिंह पुत्र प्रेम सिंह की मकान की छत आंधी-तूफान में उड़ गई है।

ग्राम पंचायत भवन किड़ई की टिन की छत भी उड़ गई है। गांव के शेर सिंह पुत्र प्रेम सिंह, राजेंद्र सिंह पुत्र भूपाल सिंह के मकान की रैलिंग क्षतिग्रस्त हो गई है। किड़ई गांव निवासी महेंद्र राम पुत्र बची राम के मकान की टिन की छत उड़ गई है। हरक राम पुत्र प्रताप राम्र कविंद्र सिंह पुत्र राम सिंह, ईश्वर सिंह पुत्र खीम सिंह, सुरेंद्र सिंह पुत्र मोहन सिंह आदि ग्रामीणों के घरों की छत हवा में उड़ गई है। इधर, जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने कहा कि राजस्व विभाग की टीम मौका मुआयना कर रही है। आंशिक क्षति बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments