ब्रेकिंग उत्तराखंड : उधमसिंह नगर के इस बैराज में उतराते मिले युवक-युवति के आपस में हाथ बंधे शव, बरेली के हैं मृतक

0

नानकमत्ता। नानकसागर बैराज में युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों के एक एक हाथ आपस में बंधे हुए हैं। उनकी शिनाख्त बरेली निवासी किशन लाल कश्श्यप व राजकुमारी के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को बैराज के पानी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। दोनों 3 अगस्त से अपने अपने घर से लापता थे और उनके परिजनों ने बरेली थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

मिल रही जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह नानकसागर बैराज से तकरीबन एक हजार आगे पूरब दिशा में ग्रामीणों ने बैराज के पानी में उतराती देखीं। इस घटना की जानकारी पुलिस चौकी नानकसागर को दी गई। इस पर चौकी प्रभारी राजेंद्र पंत पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शवों को पानी से बाहर निकलवाया। युवक का बायां हाथ और युवती का दाहिना हाथ आपस में चुनरी से बंधा था। युवक के शव की तलाशी के दौरान एक आधार कार्ड, 810 रुपये की नकदी बरामद कीं।

छानबीन में पुलिस को पता चला कि मृतक युवक किशनलाल कश्यप है। 25 वर्षीय यह युवक गंगापुर कालोनी बरेली का रहने वाला था। जबकि युवति का नाम राजकुमारी है और 21 वर्षीय यह युवती रामगंगा कालोनीे थाना बिहारी कैंप की रहने वाली थी। पुलिस को यह भी पता चला कि मृतका की हाल ही में शादी भी हो चुकी थी। दोनों तीन अगस्त से अपने अपने घरों से लापता थे। जिनकी स्थानीय थानों में गुमशुदगी दर्ज है। पुलिस ने दोनों के परिजनों को फोन पर शव मिलने के बाबत अवगत करा दिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी महेश चंद्र विंजौला तथा थाना प्रभारी कमलेश भट्ट ने भी मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली।

ADVERTISEMENTS