HomeUttarakhandAlmoraचुनाव ड्यूटी पर दिल्ली गए होमगार्ड आनंद सिंह बिष्ट का हार्ट अटैक...

चुनाव ड्यूटी पर दिल्ली गए होमगार्ड आनंद सिंह बिष्ट का हार्ट अटैक से निधन

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

✍️ होमगार्ड्स परिवार में शोक की लहर, भावभीनी श्रद्धांजलि

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। दिल्ली लोकसभा निर्वाचन 2024 की ड्यूटी पर गए होमगार्ड अल्मोड़ा निवासी आनंद सिंह बिष्ट का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। वह 54 साल के थे।

अल्मोड़ा के बल्टा निवासी होमगार्ड्स रेजिमेंटल नंबर 1117 आनंद सिंह बिष्ट चुनाव ड्यूटी पर दिल्ली भेजे गए थे। गत दिवस दिल्ली निर्वाचन समाप्ति उपरांत ह्रदयगति रुकने से उनका आकस्मिक निधन हो गया।

उनके पार्थिव देह का आज अत्यंत गमगीन माहौल में विश्वनाथ घाट में अंतिम संस्कार किया गया। होमगार्ड्स परिवार की ओर से आयोजित शोक सभा में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

उनके साथियों ने बताया कि आनंद सिंह बिष्ट बहुत ही सरल स्वभाव के व्यक्ती थे। उन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण सतर्कता एवं ईमानदारी के साथ किया। शोक संतप्त परिजनों के प्रति भी हार्दिक संवेदना जाहिर की गई।उल्लेखनीय है कि स्व. बिष्ट ने विवाह नहीं किया था। उनके एक भाई यहां अर्जुन यहां हवालबाग में रहते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments