HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : रुद्रपुर के व्यापारी की कोरोना संक्रमित पत्नी की एसटीएच...

ब्रेकिंग न्यूज : रुद्रपुर के व्यापारी की कोरोना संक्रमित पत्नी की एसटीएच हल्द्वानी में मौत

हल्द्वानी। सुशीला तिवारी कोविड स्पेशल चिकित्सालय में रुद्रपुर निवासी एक कोरोना पाजिटिव महिला की मृत्यु हो गई। महिला रुद्रपुर के एक व्यापारी की पत्नी थी। इस खबर के बाद शहर में हड़कम्प मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक ईश्वर कालोनी निवासी एक व्यापारी की मुख्य बाजार में जूते चप्पल की दुकान है। व्यापारी के परिवार की 50 वर्षीय पत्नी की बीते कुछ दिनों से तबियत खराब चल रही थी। बुखार व अन्य दिक्कतों के कारण महिला का शहर के निजी अस्पतालों में भी उपचार कराया गया था लेकिन कोई आराम नहीं मिला। बीती शाम परिजन महिला को जिला अस्पताल ले गये।

ADVERTISEMENTSAd Ad

वहां पर महिला में कोरोना संक्रमण के लक्षण देखकर चिकित्सकों ने उसका सेंपल लिया और उसे आइसोलेट कर दिया। रात को महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। रात को महिला की तबियत ज्यादा बिगड़ने लगी जिस पर उसे हल्द्वानी रैफर कर दिया गया। आज तड़के एसटीएच में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गयी। साथ ही शहर में भी हड़कम्प मचा है।

मृतक महिला का अंतिम संस्कार हल्द्वानी में ही कोविड 19 की गाईडलाईन के अनुसार किया जाना है। दूसरी ओर रूद्रपुर में प्रशासन अब महिला के परिजनों को आइसोलेट करने के साथ ही उनके सेंपल लेने की तैयारी कर रहा है। इसके साथ ही महिला के संपर्क में आये लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments