HomeBreaking NewsHaldwani: 50 हजार की रिश्वत लेते लघु सिंचाई विभाग का ईई गिरफ्तार

Haldwani: 50 हजार की रिश्वत लेते लघु सिंचाई विभाग का ईई गिरफ्तार

👉 विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई, इसके हल्द्वानी व देहरादून आवास की भी तलाशी

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। 50 हजार की घूस लेते लघु सिंचाई खंड नैनीताल का ईई को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उन्होंने गूल निर्माण के लिए ठेकेदार से 50 हजार की रिश्वत मांगी थी। उनकी देर रात कालाढूंगी के एक रिसॉर्ट से हुई गिरफ्तारी हुई है। पकड़े गए इंजीनियर का नाम कृष्ण सिंह कनियाल है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार लघु सिंचाई खंड नैनीताल के अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह कन्याल को विजिलेंस की टीम ने 50 हजार रुपये के रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ईई ठेकेदार को पैसे के भुगतान करने के बाद इनाम के तौर पर रिश्वत की डिमांड कर रहा था। जिसके लिए उसने कांट्रेक्टर को नयागांव के रेस्टोरेंट में बुलाया था।

विजिलेंस की टीम गत देर रात तक अधिशासी अभियंता के हल्द्वानी और देहरादून स्थिति आवास की भी तलाशी ली। आज उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है। विजिलेंस के सीओ अनिल मनराल ने बताया कि बीते कुछ दिन पहले ठेकेदार ने कार्यालय में पहुंचकर इस बावत उन्हें जानकारी दी थी।

बता दें कि अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह कन्याल पुत्र हरक सिंह निवासी लार्ड कृष्णा ग्रीन प्रथम तल वी-109 केदारपुरम मोथरो वाला देहरादून के निवासी हैं। हाल निवास उनका मुकुल विहार सिजवाली काम्पलैक्स बी-5 प्रथम तल तल्ली बमौरी, लालडांठ बाईपास रोड हल्द्वानी है।

गूल निर्माण के ठेके के बाद मांगा ईनाम

बताया जा रहा है कि बीते वर्ष ग्राम सेलिया में लघु सिंचाई विभाग की गुल निर्माण का ठेका हुआ था । लगभग 10 लाख रुपये का कार्य शिकायतकर्ता ने किया। इसका भुगतान हो गया है। इसी भुगतान के एवज में लघु सिंचाई विभाग के ईई कृष्ण सिंह कन्याल इनाम के रूप में रिश्वत की मांग की थी।

सही पाई गई शिकायत

जांच करने में शिकायत सही पाई गई। सीओ मनराल ने बताया कि निरीक्षक भानु प्रकाश आर्य के नेतृत्व में एक ट्रैप टीम का गठन किया गया। कहा कि ईई को 50 हजार रुपये लेते हुए सिक्स सीजन रिजॉट, नया गांव कालाढूंगी के परिसर से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। उधर निदेशक सतर्कता डा. वी. मुरूगेशन ने ट्रैप टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

 

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments