HomeBreaking Newsविभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने CM आवास से किया गिरफ्तार

विभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने CM आवास से किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली | AAP सांसद स्वाति मालीवाल से CM हाउस में मारपीट के आरोपी विभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए दोपहर 12:40 बजे सिविल लाइंस थाने ले आई।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

स्वाति मालीवाल 13 मई को अरविंद केजरीवाल से मिलने सुबह करीब 9 बजे CM हाउस पहुंची थीं। उन्होंने आरोप लगाया था कि विभव कुमार ने उनके साथ मारपीट और बदसलूकी की। उनके कपड़े तक फट गए थे। स्वाति ने 16 मई को शाम 6:15 बजे दिल्ली पुलिस में FIR करवाई थी। 17 मई को रात 12 बजे के आसपास दिल्ली पुलिस ने AIIMS में मालीवाल का मेडिकल करवाया था। शनिवार को रिपोर्ट आई, जिसमें मालीवाल की आंख और पैर में चोट के निशान मिले। रिपोर्ट आने के कुछ घंटे बाद ही दिल्ली पुलिस CM हाउस पहुंची और विभव को अरेस्ट कर लिया।

उधर, घटना के छठे दिन यानी 18 मई को स्वाति मालीवाल का एक और वीडियो सामने आया है। 32 सेकेंड के वीडियो में पुलिस वाले स्वाति मालीवाल को सीएम हाउस से निकालते दिखाई दे रहे हैं।

मालीवाल की मेडिकल रिपोर्ट

13 मई को CM हाउस में क्या हुआ था

स्वाति मालीवाल 13 मई को सुबह 9 बजे CM आवास पहुंची थीं। आरोप है कि विभव ने बदसलूकी और मारपीट की। 3 दिन बाद यानी 16 मई की दोपहर को पुलिस उनके घर पहुंची और बयान दर्ज किया। इसके बाद स्वाति की शिकायत पर विभव के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने 16 मई की रात 9:30 बजे FIR दर्ज की।

FIR में यह भी लिखा है कि विभव ने उनके सीने और पेट पर लात मारी, उनका सिर टेबल पर पटक दिया। स्वाति मालीवाल ने 17 मई को तीस हजारी कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया है। मारपीट के आरोपी अरविंद केजरीवाल के PA विभव कुमार ने मालीवाल के खिलाफ 17 मई को FIR दर्ज कराई है। उन्होंने शिकायत में कहा कि स्वाति मालीवाल जबरदस्ती CM आवास में दाखिल हुईं और रोके जाने पर हंगामा खड़ा किया और स्टाफ को गाली दी।

 

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments