HomeAccidentरामनगर रोड पर हादसा, हल्द्वानी निवासी दो युवकों की मौत, तीन महिलाएं...

रामनगर रोड पर हादसा, हल्द्वानी निवासी दो युवकों की मौत, तीन महिलाएं घायल

हल्द्वानी समाचार | हल्द्वानी-रामनगर मार्ग पर गैबुआ के पास कार और एक अज्ञात वाहन की भीषण भिड़ंत हो गई, हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में हल्द्वानी निवासी दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन महिला घायल हो गई। टक्कर मारने वाला वाहन मौके से भाग गया।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात हल्द्वानी-रामनगर मार्ग पर गैबुआ के पास एक ऑल्टो कार (UK 04 AB 0874) और अज्ञात वाहन की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवार सभी पांचों लोगों को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।

रामनगर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज नयाल ने बताया कि शुक्रवार की रात ऑल्टो कार हल्द्वानी से रामनगर की ओर आ रही थी। रामनगर की ओर से अज्ञात वाहन हल्द्वानी की ओर जा रहा था। तभी गैबुआ के पास दोनों वाहनों में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि कार सवार सभी पांचों घायलों को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने नवाज खान निवासी इंदिरा नगर बनभूलपुरा हल्द्वानी और उपेंद्र निवासी पीलीकोठी हल्द्वानी को मृत घोषित कर दिया।

मनोज नयाल ने बताया कि हादसे के बाद हल्द्वानी की रहने वाली योगिता, रूपा और मीनू को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां मीनू की हालत गंभीर होने से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया, जबकि योगिता और रूपा की हालत सामान्य होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments