बागेश्वर न्यूज : पुलिस ने धर दबोचे लड़की के साथ छेड़खानी करने वाले दो युवक

0


विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

बागेश्वर। राह चलती लड़की को छेड़ने वाले दो युवकों को पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर दबोच लिया। उन्हें अदालत ने न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आज दोपहर पीड़ित लड़की के पिता ने कोतवाली बागेश्वर में तहरीर दी थी कि उसकी बेटी जब घर आ रही थी तो उसके साथ दो युवकों ने छेड़छाड़ की। पीड़िता के पिता ने दोनों युवकों के नाम भी पुलिस को बताए। दोनों युवक मंडलसेरा के ही रहने वाले थे। इनमें से एक का नाम गौरव कुमार व दूसरे का भगवत कुमार बताया गया था। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद कोतवाल डीआर वर्मा ने आरोपी युवकों की गिरफ्तारी के लिए एसएसआई खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया। एसएसआई बिष्ट ने सिपाही भुवन सिंह व तारा भाकुनी के साथ दोनों आरोपी युवकों गौरव कुमार व भगवत कुमार को आरे बाईपास से गिरफ्तार कर लिया। उन्हें अदालत में पेश किया गया। न्यायालय दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जिला कारागार अल्मोड़ा भेजने के आदेश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS

जरूर देखें : अपने घर में रामलला, सबके मन में रामलला

ADVERTISEMENTS