HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर ब्रेकिंग : पंचगढ़ी नदी पर बन रही पुलिया धराशायी

बागेश्वर ब्रेकिंग : पंचगढ़ी नदी पर बन रही पुलिया धराशायी

बागेश्वर। पंचगढ़ी नदी में तीन लाख रुपये की लागत से बन रही पुलिया धराशायी हो गई है। सब्जिसेरा चौरसो गाँव को जोड़ने के लिए बनाई जा रही इस पुलिया का ढोला आज खोला जा रहा था। लेकिन इसी के बीच पुलिस का पूरा लिंटर ही नीचे आ गया। इस हादसे में कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन गांव को पुलिस के माध्यम से जोड़े जाने का ग्रामीणों का ख्वाब भी पुलिस के साथ ही टूट गया। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माणाधीन पुलिया का यूं ही टूट जाना इसके निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किए जाने की ओर संकेत दे रहा है। ग्राम प्रधान अर्जुन सिंह ने बताया कि पुलिया का कार्य सरपंच द्वारा मनरेगा के तहत किया जा रहा है। पुलिया कैसे टूटी यह पता नहीं लग पा रहा है। ग्राम विकास अधिकारी मनरेगा दीपक मनराल ने बताया कि घटना स्थल पर जाकर मामले की जांच की जा रही है। पुलिया के निर्माण में तीन लाख रुपये खर्च किए जा रहे थे।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

? ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से click now ?

जरूर देखें : अपने घर में रामलला, सबके मन में रामलला

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments