HomeBreaking Newsबंद हो गई आंखें, अटक गई सांसें ! जब आग की लपटों...

बंद हो गई आंखें, अटक गई सांसें ! जब आग की लपटों के बीच घिरे वन कर्मी

ADVERTISEMENTS

CE DESK/गर्मियों के सीजन में संपूर्ण उत्तराखंड के जंगल आग की चपेट में आने लगे हैं। नागदेव के जंगलों में उस वक्त अफरा—तफरी मच गई, जब विकाराल रूप ले चुकी आग में कई वन कर्मी घिर गए। अपनी जान बचाने के लिए इन कर्मचारियों ने जो जद्दोजहद की वह कमाल की रही।

उल्लेखनीय है कि पौड़ी शहर के नागदेव के जंगलों में लगी आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग नागदेव रेंज की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मोर्चा संभाला ही था कि तेज हवाओं के साथ आग इतनी तेज बढ़ी की सभी कर्मचारी उस आग के बीच फंस गए।

आग से निकलने वाले धुंए से सभी कर्मचारियों की आंखे बंद हो गयी। अपनी जान बचाने के लिए सभी लोग अमीन पर लेट गए और किसी तरह अपनी जान बचाई। कर्मचारियों का कहना है कि आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया था वह सभी लोग चारो तरफ से फंस गए थे और आंखों में धुंए की वहज से कुछ दिखाई देना भी बंद हो गया था।

वन कर्मियों ने बताया कि जिस तरह से लगातार आग लग रही है यह सभी लोगो के लिये यह बड़ी चुनौती बनती जा रही है। वनाग्नि की घटनाओं पर यदि काबू नहीं पाया गया तो कभी भी कोई भयंकर हादसा हो सकता है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments