HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : ग्रीनवूड्स ग्लोबल स्कूल में विद्यालय छात्र परिषद का शपथ विधि...

हल्द्वानी : ग्रीनवूड्स ग्लोबल स्कूल में विद्यालय छात्र परिषद का शपथ विधि समारोह आयोजित

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी | ग्रीनवूड्स ग्लोबल स्कूल में बुधवार को विद्यालय छात्र परिषद का शपथ विधि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप-प्रज्वलन एवं स्वागत गीत के साथ किया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर छात्र-छात्राओं को दायित्वों के निर्वहन और नेतृत्व की कमान सौंपी गई। स्कूल कप्तान के रूप में रोशन अधिकारी और कशिश उपाध्याय को उप कप्तान के रूप में चुना गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया।

इस अवसर पर शौर्य चक्र एवं सेना मेडल से सम्मानित कर्नल सुरेश जोशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने विद्यार्थी जीवन का स्मरण करते हुए स्कूल प्रबंधन की सराहना की और नैतिक मूल्यों व दायित्व निर्वहन पर जोर दिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ज्योति मेहता, उप प्रधानाचार्य कृष्णन रावत, प्रबंधक हिम्मत सिंह भैसोडा, शिक्षिका ज्योति भंडारी, काजल नेगी व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments