HomeBreaking Newsकिच्छा ब्रेकिंग : अवैध संबंधों के शक में शराबी पति ने झोंक...

किच्छा ब्रेकिंग : अवैध संबंधों के शक में शराबी पति ने झोंक दिया बीवी पर फायर, फरार, महिला गंभीर

किच्छा । अवैध संबंधों के शक में पति ने अवैध तमंचे से पत्नी पर फायर कर दिया । गोली के छर्रे हाथ में लगने से पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई । घटना के बाद आरोपी पति तमंचे सहित मौके से फरार हो गया । परिजनों द्वारा 112 पर सूचना दिए जाने के बाद कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया । जहां से उसे गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया । फिलहाल महिला का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है । घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। फिलहाल परिजनों द्वारा कोई तहरीर ना दिए जाने के कारण अभी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड 5 ग्राम बन्डीया क्षेत्र निवासी किशोर कुमार का अपनी पत्नी रानी से किसी बात को लेकर देर रात्रि विवाद हो गया । परिजनों के अनुसार रात्रि करीब 12:30 बजे दोनों के बीच चल रहा विवाद इतना बढ़ गया कि पति किशोर कुमार ने 30 वर्षीय पत्नी रानी पर अवैध तमंचे से फायर कर दिया । तमंचे से किए गए फायर के तमाम छर्रे पीड़िता रानी के हाथ में लग गए, जिससे वह लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गई । घटना के बाद आरोपी पति किशोर कुमार तमंचे सहित मौके से फरार हो गया । आरोपी के परिजनों ने 112 पर फोन से पुलिस को घटना की जानकारी दी । गोली चलने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया और कोतवाली पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची । घटनास्थल पर रानी गंभीर अवस्था में घायल थी । पुलिस टीम ने उपचार के लिए घायल रानी को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया । जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रानी को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया । घायल रानी का रुद्रपुर के जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है । वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल परिजनों द्वारा घटना की कोई तहरीर अभी तक नहीं दी गई है । तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने बताया कि परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी किशोर कुमार नशे का आदी है और पत्नी रानी पर अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध को लेकर शक करता था, जिसको लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था । उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा आरोपी किशोर कुमार की तलाश की जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना से स्थानीय लोगों में भय का माहौल कायम है।

अवश्य देखें : अपने घर में राम, सबके मन में राम

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments